अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में पति ने एक हजार रुपये में बेची पत्नी की आबरू, दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार

On: February 9, 2026 8:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बदायूं में पति ने एक हजार रुपये में बेची पत्नी की आबरू, दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार

बदायूं।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक हजार रुपये में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया।उसने पत्नी को अपने दो दोस्तों के साथ भेज दिया।दोनों दोस्तों ने महिला को बाग में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और पति की करतूत का विरोध किया।इस पर पति ने जो जवाब दिया,उसे सुनकर पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना से आहत पीड़िता ने पति और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उसके पति की तलाश कर रही है।

आरोप: पति बोला- वह इसी तरह पैसे कमाएगा:-पीड़ित महिला ने फैजगंज बेहटा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ कुछ दस्तावेज बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिले। ये दोनों उसके पति के दोस्त हैं।आरोप है कि पति ने दोनों युवकों से एक हजार रुपये में उसका सौदा कर लिया। इसके बाद पति ने उसे दोनों युवकों के हवाले कर दिया।दोनों युवकों ने महिला को बाग में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे वह वहां से अपने घर पहुंची। अपने पति से कहा कि उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया।इस पर पति बोला कि वह उससे इसी तरह पैसे कमाएगा।पति की करतूत जानकर उसके होश उड़ गए।अगले दिन पीड़िता थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार:-पीड़ित महिला के मुताबिक दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित बाग में ले गए थे।वहां दोनों ने दुष्कर्म किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया।दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।साथ ही महिला के पति पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार होने के बाद उससे पूछताछ व जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply