अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: बैटरी चोर निकला चेयरमैन का ड्राइवर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

On: February 6, 2026 2:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: बैटरी चोर निकला चेयरमैन का ड्राइवर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वजीरगंज। नगर पंचायत में बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैटरी चोरी करने वाला और कोई नहीं,बल्कि नगर पंचायत चेयरमैन का ड्राइवर ही निकला।

नगर पंचायत परिसर से बैटरी चोरी की सूचना चेयरमैन नूरसवा बेगम के पुत्र जहीर अहमद ने थाना वजीरगंज पुलिस को दी गई थी।जांच के दौरान सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।जिसमें एक युवक वाहन में बैटरी रखते हुए साफ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया।जिसकी तलाश पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस ने नूरूल नवी पुत्र गुलाम मुस्तफा उर्फ मुन्ने अली को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया बैट्री चोरी की घटना में चोर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!