अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान में चाहे घुसकर मारो, हम हर कदम पर साथ देंगे; British MP का भारत को पैगाम

On: April 26, 2025 10:11 AM
Follow Us:
British MP
---Advertisement---

नई दिल्ली- पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई फैसले लिए गए है। इस बीच British MP ने कहा है कि भारत अगर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे तो भी वह भारत का समर्थन करेंगे।

MG Cyberster: The Electrifying Roadster Revolution Arrives

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान British MP और बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए। सभा में बोलते हुए British MP बॉब ब्लैकमैन ने भारत के समर्थन में एक सशक्त और भावनात्मक बयान दिया।

British MP आतंकी हमला करता है, तो वह पूरी मानवता के दिलों पर हमला करता है

जो भी कदम भारत सरकार इस हमले के बाद उठाना उचित समझे – चाहे वह सैन्य कार्रवाई ही क्यों न हो – उन्हें उसका पूरा समर्थन है। British MP ने कहा, “हम यहां दुख साझा करने आए हैं। जब आतंकी हमला करता है, तो वह पूरी मानवता के दिलों पर हमला करता है।

यह हमला धार्मिक आधार पर नफरत को दर्शाता है, और इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।” उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में उठाया और सरकार से आग्रह किया कि वह भारत के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट रूप से जताए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मेरी व्यक्तिगत राय में, भारत जो भी कदम आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ उठाएगा, हमें उसका समर्थन करना चाहिए। अगर आतंकियों को न्याय के कटघरे में नहीं खड़ा किया जा सकता, तो उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए।

मेरी उम्मीद है कि ब्रिटेन के सभी राजनीतिक दल भारत के साथ खड़े होंगे, चाहे वह कार्रवाई एलओसी के पार सैन्य रूप में ही क्यों न हो।” बॉब ब्लैकमैन इंग्लैंड के हैरो ईस्ट से कंजर्वेटिव सांसद हैं। वे भारत के पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। ब्लैकमैन ने अपने कश्मीर दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 9 साल पहले कश्मीर घाटी की यात्रा की थी और घाटी की सुंदरता उनके मन में आज भी बसी हुई है। उन्होंने कहा, “आतंकी चाहते हैं कि घाटी में पर्यटन न हो, लेकिन हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply