अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत..प्रेमिका के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर की हत्या

On: December 16, 2024 11:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत..प्रेमिका के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर की हत्या

बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के दरवाजे पर युवक की गोली-मारकर हत्या कर दी गई।घटना की जानकारी पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर रात दी हत्या की तहरीर में परिजनों ने किसी को नामजद नहीं किया है।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मलूकपुर निवासी हरेंद्र यादव (28) पुत्र राय सिंह का गांव की ही दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। मना करने के बाद भी युवक अक्सर युवती के घर आया जाया करता था।रविवार शाम सात बजे एक बार फिर हरेंद्र यादव युवती के दरवाजे पर पहुंच गया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।मौत के बाद परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। शव को परिजन कहीं अस्पताल भी लेकर नहीं गए। सूचना मिलने पर सीओ केके तिवारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को जिंदा बताते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि युवक की मौत पहले ही हो चुकी थी।

उधर, परिजनों ने देर रात पुलिस को हत्या की तहरीर दी, जिसमें अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। हालांकि जिसके दरवाजे पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला उस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है।कि युवक ने प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने तंग आकर उसे एक माह पहले बदायूं में किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया है।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply