नगर में बाइक चोर गैंग सक्रिय, पुलिस निष्क्रिय
अकबराबाद चौराहा से दिनदहाड़े बाइक चोर गैंग एक बाइक चोरी करके हुआ रफू चक्कर,
पीड़ित ने मामले की अज्ञात चोर के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान पुलिस बाइक चोर गैंग के निष्क्रिय साबित हो रही है इसी निष्क्रियता के चलते बाइक चोर गैंग नगर में निरंतर बाइक चोरी करके पुलिस को चुनौती दे रहा है परंतु थाना कोतवाली पुलिस काफी समय से किसी भी बाइक चोरी की घटना को पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हुई हैl
थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम टोटपुर करसरी निवासी थान सिंह पुत्र राम सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अकबराबाद चौराहे पर राहुल की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी करके सामान खरीदने लगा की इसी कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक को जिसका नंबर अप 24 एएल 8807 को चोरी करके ले गया मैंने बाइक को कई स्थानों पर तलाश किया परंतु उसका पता नहीं चला।

जबकि थाना कोतवाली पुलिस बाइक चोर गैंग के आगे नतमस्तक होती दिखाई दे रही है ऐसा नहीं की नगर में थाना कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय न हो चाहे चीता पुलिस हो डायल 112 परंतु उनकी सक्रियता इस और न होकर अन्य मामलों में पूर्ण रूप से सजग होती दिखाई देती हैं।बाइक चोर गैंग की सक्रियता के चलते नगर में बाइक स्वामी अपनी बाइकों को खड़ा करते समय भयभीत होते दिखाई देते हैं उन्हें डर है की कहानी बाइक चोर गैंग उनकी बाइक को चोरी ना कर ले और तो और कुछ दिन पूर्व भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने से जहां 24 घंटे पुलिस की टीम सक्रिय रहती है।दो सुरक्षाकर्मी हमेशा शाखा के मुख्य द्वार के सामने तैनात रहते हैं परंतु बाइक चोर गैंग उनके सामने से ही एक बाइक को चोरी करके पुलिस टीम को चुनौती देकर फरार हो गया जिसकी चर्चा नगर में कई दिनों तक चलती रहीl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

