अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(बड़ी खबर) नौ माह में 43,366 वाहनों के चालान, फिर भी तेज रफ्तार ने ले लीं 402 जानें

On: October 26, 2025 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(बड़ी खबर) नौ माह में 43,366 वाहनों के चालान, फिर भी तेज रफ्तार ने ले लीं 402 जानें

बदायूं। यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 39.79 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी जनवरी से सितंबर तक हुए 496 सड़क हादसों में 402 लोगों की जान चली गई।

साफ है कि अफसरों का सिर्फ राजस्व वसूली पर ध्यान रहा। उनके आर्थिक दंड के बावजूद चालक सजग नहीं हुए, यही कारण रहा कि हादसों में कमी नहीं आई।
जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग हैं इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नियमों के उल्लंघन में यातायात विभाग ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 43,366 वाहनों के चालान काटे।उनसे 39.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया, फिर भी सड़क हादसों में कमी नहीं आई।
2024 में जनवरी से सितंबर तक 31,875 वाहनों के चालान काटकर 25.20 लाख रुपये वसूल किए थे। उन नौ माह में सड़क हादसों में 352 लोगों की जान गई, जबकि 302 लोग घायल हुए। वहीं 2025 में चालान अधिक करने के बावजूद हादसों में कमी नहीं आई। मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई। जनवरी से सितंबर तक जिले भर में हुए हादसों में 402 लोगों की जान चली गई और 361 लोग गंभीर घायल हुए हैं।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी(समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply