अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news: राजकुमार सिंह के शासकीय संचालक नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

On: October 18, 2024 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश शासन ने भाजपा वरिष्ठ नेता ठाकुर राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना विकास शासकीय संचालक सदस्य किया मनोनीत

राजकुमार सिंह के शासकीय संचालक नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत।

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद की सीमा पर स्थित संभल जनपद के विकास खंड जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिठनपुर निवासी ठाकुर राज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति नियमावली 1968 के नियम 395 के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास शासकीय संचालक सदस्य नामित किया है।

आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा प्रबंधक सहकारी गन्ना एवं चीनी मिल समिति प्रभु एन सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता ठाकुर राजकुमार सिंह को प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध कमेटी में जनपद संभल की सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रजपुरा को आरक्षित गैर शासकीय संचालक सदस्य पद पर नामित किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर राजकुमार सिंह के गन्ना विकास समिति की प्रबंध कमेटी रजपुरा में सदस्य पद नामित किए जाने की जैसे ही कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए उन्हें फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरण किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

इस मौके पर भाजपा नेता ठाकुर परविंदर सिंह कल्लू सिंह नरेंद्र शर्मा इस्लाम नवी सत्यवीर यादव राजेश जाटव जसवीर सिंह सहित भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply