पशु शाला में युवती कर रही थी सफाई, ग्राम के ही एक युवक ने पशु शाला में पहुंचकर युवती के साथ की छेड़छाड़,
युवती के शोर मचाए जाने पर आरोपी युवती को जान से मार देने की धमकी देकर हुआ फरार,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर
पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं : जनपद के थाना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शाम 5:00 बजे के लगभग घर के पड़ोस में पशु शाला में सफाई कर रही थी की इसी बीच गांव के ही वीरेंद्र पुत्र हीरालाल शाक्य आ धमका आते ही उसने मुझे आगोश में पीछे से भर लिया मेरे शोर मचाए जाने पर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी वीरेंद्र मुझे जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए थाना बिल्सी गई तो पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना बिल्सी पुलिस ने आरोपी अपराध संख्या 169 धारा 333 ,74 के अंतर्गत आरोपी वीरेंद्र के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक ने जांच उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को सौंपी है।
Badaun news:-पशु शाला में युवती कर रही थी सफाई, ग्राम के ही एक युवक ने पशु शाला में पहुंचकर युवती के साथ की छेड़छाड़
On: May 19, 2025 8:29 PM
---Advertisement---
