अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी आफिस के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

On: February 24, 2025 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी आफिस के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दो लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं:- बदायूं जनपद की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को बिसौली सीओ चकबंदी आफिस के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे जनपद के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सोमवार सुबह चकबंदी कर्मचारी रामनरेश जब पीड़ित से घूस ले रहा था, तभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दबोच लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन में नाम काटकर नवीनपरती दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट की शरण ली। वहां अदालत ने चकबंदी के आदेश को निरस्त कर दिया। जिसका मुकदमा सीओ चकबंदी बिसौली प्रमोद सिंघल की अदालत में चल रहा है। जिसकी आज तारीख थी। चकबंदी कर्मचारियों द्वारा पीड़ित किसान से जमीन में अमलदरामद के नाम पर दस लाख रुपए की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को जानकारी दी। जिसके बाद रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार सुबह जैसे ही चकबंदी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामनरेश ने किस से रिश्वत के मांगे गए दो लाख रुपए लिए वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply