अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(बदायूँ कांड) पुलिस की इस बात से नाराज आयुष और अहान के पिता ने की खुदकुशी की कोशिश..चौंकाने वाली है वजह

On: March 26, 2024 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(बदायूँ कांड) पुलिस की इस बात से नाराज आयुष और अहान के पिता ने की खुदकुशी की कोशिश..चौंकाने वाली है वजह

बदायूं।बाबा कॉलोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या से जुड़े कई पहलुओं का 21 मार्च को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा किया था। उस दिन लोगों को पता चला कि साजिद मानसिक रूप से बीमार था। उसका बचपन में मानसिक बीमारी का इलाज चला था। वह शहर की जियारतों पर भी जाता था।

जब इसके बारे में विनोद कुमार और उनके परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने हैरानी जताई और पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। विनोद कुमार का कहना था कि अगर साजिद मानसिक रूप से बीमार था तो पहले उसने किसी की गर्दन क्यों नहीं काटी।उन्होंने पुलिस के खुलासे पर असंतुष्टी जताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी थी। यह भी कहा था कि वह छत से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

उधर, दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से होमगार्ड दादी मुन्नी देवी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो नातियों की हत्या हुई है। वह काफी परेशान हैं। बाइक में उनके बेटे ने आग लगाई है, लेकिन उनका कलेजा सुलग रहा है। अगर पता होता तो वह खुद आग में बैठ जातीं।

घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रही पुलिस:-बाइक में आग लगाने की घटना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि दोहरे हत्याकांड के पहले से ही विनोद कुमार सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते थे। उस दौरान वह लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में टंकी का निर्माण कराने में व्यस्त थे। इससे वह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवा सके थे।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply