अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(बदायूँ हादसा) कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा..लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले..

On: July 26, 2025 3:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(बदायूँ हादसा) कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा..लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले..

बदायूं।उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में अंकित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी अंकित (16 वर्ष) कांवड़ियों के साथ कछला से गंगाजल लेकर घर लौट रहा था।ये सभी बुटला बोर्ड गांव के पास पहुंचने पर सड़क किनारे आराम करने लगे। अंकित अपने जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने लेटा हुआ था।तभी कछला की तरफ से आई बरेली के ही गांव दादीखेड़ा गांव के कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर का पहिया अंकित के ऊपर चढ़ गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था और हाईस्कूल का छात्र था।हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने हाईवे पर दो घंटे तक बवाल किया था।

गांव भगवानपुर निवासी नरेंद्र का इकलौता बेटा अंकित था। हादसे की खबर मिलते ही नरेंद्र अपने पिता शंकरलाल व मां के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचते ही दहाड़ मारकर जमीन पर गिर गए और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर कह रहे थे, मुझे मेरा लाल दिखा दो। पोते की मौत के गम में दादा और दादी की आंखों से आंसू की धार बह रही थी।दादा-दादी बार-बार यहीं बोल रहीं थी कि हाय मेरा लाल, भगवान मुझे उठा लो। मेरे लाल के साथ क्या हुआ। मुझे उसे दिखा दो। महादेव यह क्या हो गया। अब हमें भी उठा लो। हमारा एक ही लाल था, उसके बिना हमारा क्या होगा। अंकित के पिता और दादी-दादा एक दूसरे से लिपटकर रोते बिलखते रहे। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर घर चले गए।हादसे के बाद दो घंटे हुआ था बवाल:-अंकित की मौत से गुस्साए साथियों ने टक्कर मारने वाली दूसरे जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया था।चालक को पेड़ से बांधकर पीटा। दूसरे जत्थे के कांवड़ियों से भी मारपीट की।इससे पांच कांवड़िये घायल हुए हैं। तीन थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply