अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस की पकड़ से दूर पोती के यौन उत्पीड़न का आरोपी बाबा और धर्मांतरण का पप्पन

On: July 25, 2025 7:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस की पकड़ से दूर पोती के यौन उत्पीड़न का आरोपी बाबा और धर्मांतरण का पप्पन

पीड़िता ने बरेली एडीजी से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बदायूं।छांगुर बाबा की तरह एक दरगाह के पीर ने शहर के एक परिवार को धर्मांतरण के जाल में फंसा कर तबाह कर दिया।इस मामले की पीड़िता ने एक जुलाई को पप्पन पीर के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले पीर की सह पर बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दोनों ही आरोपी नहीं मिल रहे।जबकि वह जनप्रतिनिधियों की मंच पर दिखाई दे रहा है।पीड़िता ने बरेली एडीजी से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एडीजी से की शिकायत में बताया कि उसकी 2019 में शादी हुई थी। इससे पहले शहर के एक दरगाह का पप्पन पीर उर्फ तारिक हुसैन का उनकी ससुराल में आना जाता था। इस वजह से पप्पन पीर की सह पर उसके ससुराल के लोग अपने सभी कार्य करते थे। पप्पन पीर ने ससुराल के लोगों का धर्मांतरण करा दिया था। उसकी बेटी को भी धर्मांतरण के जाल में फंसाना चाहता था। विरोध करने पर उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे।इसलिए उसने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 2023 में उसके ससुर जितेंद्र ने डेढ़ साल की पोती का यौन उत्पीड़न किया।इस आरोप में भी जितेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई।इसके बाद से उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने एडीजी को बताया कि पूरे परिवार को तबाह करने के पीछे पप्पन पीर ही जिम्मेदार है।पप्पन पीर का जनप्रतिनिधियों के साथ उठना बैठना है।इस वजह से उसके खिलाफ दो साल तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।पीड़ित महिला दोनों ही मामलों में वादी है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।इसके लिए पुलिस टीम प्रयासरत है:- रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply