पारिवारिक विवाद में कड़ी कार्रवाई चाहता था अर्पित, खुद ही फंस गया
कड़ी कार्रवाई कराने के लिए अर्पित विषाक्त खाकर एसएसपी से मिलने पहुंच गया, बना गले की फांस
बदायूं।जिस पारिवारिक विवाद में कड़ी कार्रवाई के लिए अर्पित विषाक्त खाकर एसएसपी से मिलने पहुंच गया, वही अब उसके गले की फांस बन गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ ही सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया है।फिलहाल तो अभी सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।लेकिन सेहत में सुधार होने पर उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।वहीं मूसाझाग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,अर्पित पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल, उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक,अर्पित और उसके परिवार की गांव के ही रामभरोसे लाल परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है।इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच कई मुकदमे दर्ज हैं।इसी मामले में बीती 19 अगस्त को भी दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना मूसाझाग थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे।इसके बाद 23 सितंबर मंगलवार को फिर कहासुनी और विवाद के बाद अर्पित ने यह कदम उठा लिया।अब अर्पित का यह कदम उसके व परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

