एक और गर्भवती महिला की झोलाछाप चिकित्सक द्धारा किए गए उपचार के दौरान हालत हुई नाजुक,
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे महिला को,चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया,
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस को देते ही परिजन मृतका के शव को ठेली में डालकर आनन फानन में भाग़ गए,
परिजनो ने चिकित्सक पर गलत दवा देने का लगाया तो आरोप,परंतु पुलिस कार्रवाई के नाम पर सादी चुप्पी,
सहसवान बदायूं नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी शेर सिंह 25 वर्षीय पत्नी भारती जो आठ माह की गर्भवती थी।उसे शनिवार की रात से डायरिया हो जाने के कारण उल्टी दस्त हो रहे थे परिजन सुबह होते ही नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज फारूकी ईमाम वाडा के सामने कसेर डॉक्टर के नाम से मशहूर झोलाछाप चिकित्सक के यहां पहुंच गए।जहां चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू कर दिया उपचार के दौरान ही महिला की हालत बिगड़ने लगी बिगड़ती हालत को देखकर झोलाछाप चिकित्सक ने कहीं अनियंत्र ले जाने की सलाह दी हालत गंभीर देखकर परिजन उसे ठेली में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचे तथा मामले की जानकारी आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर बलराम सिंह को दी डॉ बलराम सिंह ने जब महिला को देखा तो उसे देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया।

गौरतलब है।नगर एवं देहात क्षेत्र में दर्जनों की तादाद में झोलाछाप चिकित्सक एवं जच्चा बच्चा केंद्र खुले हुए हैं जिसमें अशिक्षित लोगों की कमजोरी का फायदा उठाकर लाखों रुपए के प्रतिदिन उगाही कर रहे हैं उनकी लापरवाही के चलते अनेक जच्चा बच्चा बच्चों की मृत्यु हो चुकी है।परंतु एक दो जच्चा बच्चा केंद्र एवं झोलाछाप चिकित्सको के विरुद्ध कार्यवाही को छोड़कर स्वास्थ्य विभाग में मात्र लीपा पोती की है।जिससे झोलाछाप चिकित्सको के दिन पर दिन हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
यही कारण है की टोल नंबर चार,डकारा रोड, नगर पालिका के पार्किंग स्थल तथा मुख्य हाइवे से नए गांव जाने वाले मार्ग के मोड पर,बिसौली बस स्टैंड से ग्राम नाधा,बिसौली तिराहा पर अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केन्द्रों का हब बना हुआ है।
बताया जाता है।की नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी शेर सिंह अपनी पत्नी भारती 25 वर्ष को लेकर उपरोक्त झोलाछाप चिकित्सक के यहां पत्नी को डायरिया होने पर स्वास्थ्य लाभ के लिए लेकर पहुंचे थे परंतु चर्चा है झोलाछाप चिकित्सक द्वारा हाई पावर की दवाई देने पर भारती की हालत बिगड़ गई गर्भवती भारती की हालत बिगड़ने पर झोलाछाप चिकित्सक के भी हाथ पैर फूल गए उसने परिजनों से उसे किसी अन्य चिकित्सक के यहां दिखाए जाने के लिए कहा परंतु परिजन भारती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां चिकित्सक ने उसे देखकर मृतक घोषित कर दिया।
भारती के मृतक होने की जानकारी मिलते ही परिजन महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर ही रोने लगी चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुंचती तब तक परिजन मृतका के शव को लेकर भाग गए।
चर्चा है कि उपरोक्त झोलाछाप चिकित्सक के यहां इससे पूर्व भी कई लोगों की जान जा चुकी है झोलाछाप चिकित्सक (डाक्टर कशेर के नाम से मशहूर) झोलाछाप आनन-फानन में अपनी दुकान बंद करके भाग गया इसी के साथ भी कई अन्य झोलाछाप चिकित्सक भी अपनी-अपनी दुकान बंद करके रफू चक्कर हो गए।
इस बाबत परिजनों से भी बात की गई उसके पति शेर सिंह ने बताया की पत्नी भारती की हालत उपरोक्त काशेर वाले डॉक्टर के यहां उपचार के दौरान खराब हुई है।परंतु पत्नी का पीएम करने तथा पुलिस कार्रवाई करने के नाम पर उसने इंकार कर दिया।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

