पशु चराने गए 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस एवं राजस्व टीम पीड़ित के घर पहुंची
सहसवान( बदायूं) सहसवान कछला मार्ग पर स्थित ग्राम बड़ेरिया निवासी सत्येंद्र यादव का पुत्र मुनेश नववर्ष अपने फुहेरे भाई लव कुमार के साथ पशुओं को चराने के लिए अदानी सोलर प्लांट स्टोर रूम के पीछे अपने खेत के निकट गया हुआ था।जहां 3:00 बजे के लगभग उसके पशु पास में एक तालाब में चले गए तालाब में घुसे पशुओं को निकालने के लिए मुनेश तालाब में घुस गया और उसका फपेरा भाई लव कुमार बाहर खड़ा रहा काफी देर तक जब मुनेश बाहर नहीं आया तब वह भागता हुआ अपने घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिजनों को दी आनन फानन में परिजन ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे और मुनेश को जब तालाब के अंदर से निकाला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी|

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

