अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-डीएम-एसपी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से किया स्वागत, सुरक्षित यात्रा के लिए वितरित किए हेलमेट

On: August 10, 2026 8:50 AM
Follow Us:
amroha dm
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान कांवड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।

पुष्पवर्षा और स्वागत से पूरा मार्ग शिवभक्ति से सराबोर हो गया। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की कांवड़ियों ने सराहना की। पुष्पवर्षा ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों से आने जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का अभिवादन किया तथा उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।

ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा शुरू होने के प्रथम दिन से ही शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्तों द्वारा भी व्यवस्थाओं की सराहना की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply