अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News- 10 अगस्त को विकास भवन में लगेगा रोजगार मेला

On: August 7, 2026 7:39 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News- अमरोहा, जनपद अमरोहा के विकास भवन (भूतल) में दिनांक 10 अगस्त, 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप एवं दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जनपद एवं बाह्य जनपदों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी तथा विभिन्न व्यवसायों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार हेतु किया जाएगा।

मेले में फिटर, विद्युतकार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनोमोटर व्हीकल, कोपा (COPA), सीएनसी ऑपरेटर, वेल्डर, प्लंबर, मशीनिस्ट सहित विभिन्न ट्रेडों के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिग्री एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 10 अगस्त, 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे विकास भवन (भूतल), अमरोहा में आयोजित इस प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप एवं दिव्यांग रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार एवं प्रशिक्षण के इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply