समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (सेदनंगली):- नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने कलाकारों व क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों को किया सम्मानित, सामाजिक सौहार्द का दिया
नगर पंचायत सैदनगली में रविवार को तीसरे सैदनगली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी की पहल पर आयोजित इस महोत्सव में प्रसिद्ध हास्य कलाकार शेख चिल्ली और उनकी टीम ने अपनी शानदार हास्य प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल देर तक हंसी के ठहाकों से गूंजता रहा। हज़ारों की संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शेख चिल्ली एवं उनकी टीम को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।महोत्सव के दौरान धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अनूठी पहल भी देखने को मिली। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के पूज्य पुजारियों को मंच पर आमंत्रित कर भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में आपसी भाईचारे और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।
समारोह में ज़िला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, सभासद अमित भाटी, भगवत खड़गवंशी, वागेश चौधरी, सत्यम गुप्ता, डॉ. शादाब अली, प्रेम शर्मा, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, बदन सिंह गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और सामाजिक एकता का माहौल बना रहा।

