Amroha News-जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा के दृष्टिगत ब्रजघाट पहुंचकर आज गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने गंगा तट पर साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन, नावों की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। डॉ. नितिन गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा दशहरा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहन पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी तैयारियां की गई हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनौरा श्री शैलेश कुमार दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया शैट सम्बंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

