अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News- जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेसवे स्थल मंगरौला का किया भ्रमण

On: April 24, 2026 9:08 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News– अमरोहा, जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े तहसील हसनपुर के ग्राम मंगरौला का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसके क्रम में जनपद अमरोहा में भी इस महत्वपूर्ण स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के अमरोहा खंड में स्थित ग्राम मंगरौला का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यहां एक्सप्रेसवे का एंट्री पॉइंट है, जो जिले को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। भ्रमण के दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की।

29 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री जी हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) को जोड़ेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उप जिलाधिकारी हसनपुर हिमांशु उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गिरीश, परियोजना निदेशक अम्बरीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply