Amroha News-अमरोहा, राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन, के0पी0मलिक जी की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर जी, शिक्षक विधायक डॉ0 हरि सिंह ढिल्ला जीे, विधायक हसनपुर महेन्द्र सिंह खडगवंशी जी, विधायक धनौरा राजीव तरारा जी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों को बुके देकर एवं शॉल भंेट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
बैठक में सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री जी को विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से अवगत कराया।उन्होंने विभिन्न विभाग जो प्रदेश में प्रथम रैंक पर है उनके अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा जो प्रथम रैंक पर हैं वह अपनी स्थिति बनाए रखें और जो अन्य रैंक पर हैं वह प्रथम रैंक पर आने के लिए और प्रयास करें।
मा0 प्रभारी मंत्री जी नेे कृषि रक्षा रसायन डी0बी0टी0 की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को शत-प्रतिशत मिले, जिसके लिये अधिक से अधिक प्राचर-प्रसार करायें ताकि जो इस योजना के हकदार है उन्हंे ही लाभ प्राप्त हो। जनपद में जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है, डोर टू डोर किसानों से सम्पर्क कर उनको लाभ बताते हुए फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। उद्यान अधिकारी को विभाग की योजनाओं की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुचाने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंशों की देखभाल के लिए सभी गौशालाओं में गर्मी से बचाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि ग्रामों में जो लाइब्रेरी बनाई जा रही है उनका वास्तविक लाभ आमजन को मिलें। ग्रामों में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं अन्य महानुभावों के अनुभवों का लाभ उठाएं। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में विकास एवं निमार्ण कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण में जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई कर जनपद के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करें। उन्होंने तिगरी में गंगा घाटों पर नियमित साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग न हो, इसके लिए आवश्यक ठोस कदम उठाएं। इसके साथ योजना के तहत लाभार्थी की पात्रता की भी जांच करें। पीएम और सीएम आवास योजना में पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र का आवास बनने से न छूटे। शिविर लगाकर पात्रों के आवेदन प्राप्त किये जाए। जल जीवन मिशन के समीक्षा करते हुए जिन ग्रामों में नियमित जल आपूर्ति शुरू हो गई है, उनकी सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। जहां पर शिकायतें है, उनका समाधान करते हुए अगली बैठक में जानकारी उपलब्ध कराएं।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराते हुए आम आदमी तक लाभ पहुंचाए। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी माननीय जनप्रतिनिधियों को दी जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा आम जन को उसका लाभ प्राप्त हो सके। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत शिविर लगाकर त्रुटियों को दूर किया जाए। स्मार्ट मीटर से संबंधित बिलों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाकर त्वरित समाधान किया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रमों का नियमित निरीक्षण कर वहां रहने वालों का हालचाल जाना जाए। स्कूल चलो अभियान के तहत किए गए नामांकन की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि और अधिक प्रयास करते हुए नामांकन बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की टॉप 10 सूची और जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली बालिकाओं वंशिका, छवि, इशिका और अंशिका को फूलमाला, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मा. मंत्री जी ने बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से जनपद का नाम रोशन किया है। भविष्य में भी आप इसी प्रकार उत्तम प्रदर्शन करते हुए देश और समाज की सेवा करें। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर ग्रामों में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों एवं पंचायत सहायकों को भी सम्मानित किया।
जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उनका शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा और सरकार की योजनाओं का संचालन एवं क्रियान्वयन और प्रभावी तरीके से किया जाएगा। आगामी बैठक में आपको और बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर जी, शिक्षक विधायक डॉ0 हरि सिंह ढिल्ला जीे, विधायक हसनपुर महेन्द्र सिंह खडगवंशी जी, विधायक धनौरा राजीव तरारा जी, जिलाधिकारी नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

