Amroha News-अमरोहा (भरत सिंह, संवाददाता)/लोकल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बहुप्रतीक्षित ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ (Ganga Expressway) का भव्य लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने वाले इस ऐतिहासिक पल को लेकर अमरोहा जनपद में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जिले भर में इस लोकार्पण समारोह का जश्न मनाया गया और जगह-जगह सजीव प्रसारण (Live Telecast) की व्यवस्था की गई।

हसनपुर के मंगरौला में हुआ भव्य कार्यक्रम
प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे लोकार्पण के अवसर पर जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील के ग्राम मंगरौला में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां बड़ी स्क्रीन लगाकर लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग, किसान और ग्रामीण उमड़ पड़े।
इस भव्य कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री केपी मलिक, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अमरोहा के 25 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे का अमरोहा जिले के लिए भी बहुत बड़ा रणनीतिक और आर्थिक महत्व है।
जानकारी के मुताबिक, लगभग 594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 24 किलोमीटर का हिस्सा अमरोहा जनपद से होकर गुजर रहा है।
यह एक्सप्रेसवे जिले के लगभग 25 गांवों को सीधा टच करेगा, जिससे इन ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएगी।
किसानों और व्यापारियों की मजबूत होगी अर्थव्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनता को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री केपी मलिक, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विधायक राजीव तरारा ने एक सुर में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के बनने से पूरे अमरोहा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपना माल बड़े बाजारों तक पहुंचाने में भारी सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आधार मिलेगा।
इनकी रही प्रमुख बाइट (Byte): इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक्सप्रेसवे की खूबियां गिनाईं:
नितिन गौड़: जिलाधिकारी (DM), अमरोहा
महेंद्र सिंह खड़गवंशी: विधायक, हसनपुर
केपी मलिक: जिला प्रभारी मंत्री
कंवर सिंह तंवर: सांसद, अमरोहा

