अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा में कारोबारियों का महामंच, सीखे बिजनेस ग्रोथ के मंत्र

On: May 22, 2026 9:34 AM
Follow Us:
Amroha News
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा में सखी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री फाउंडेशन के तत्वावधान में एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सौजन्य से उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चैंबर की फाउंडर चन्दाकिरन सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं अनुसूचित जाति जनजाति के उद्यमियों को नेशनल एससी एसटी हब द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों को भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यमियों के लिए अनिवार्य 04 प्रतिशत खरीद को पूरा करने में एवं एमएसएमई महिला उद्यमी से 03 प्रतिशत सार्वजनिक खरीद अनिवार्यता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। उद्यमियों को विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया के आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
एचएएल के मुख्य प्रबंधक डा.विपिन प्रकाश सिंह ने एचएएल में पंजीकरण, खरीद – बिक्री और रक्षा क्षेत्र में एयरक्राफट पार्ट की सप्लाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एचपीसीएल बरेली के प्रोजेक्ट मैंनेजर अंविकेश जी ने तेल एनर्जी क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डिप्टी एलडीएम गौरव जी ने बैंक लोन कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी दी।

ई-टेंडरिंग द्वारा किस प्रकार से टेंडर भर सकते हैं, एवं प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी ऋण योजना के विषय में डीआईसी राजकुमार तोमर जी द्वारा बताया गया।
मंडी सचिव अमरोहा अरविन्द कुमार जी ने मंडी समिति के माध्यम से किस तरह सब्जी, गुड़, फल आदि में कारोबार किया जा सकता है, के बारे में बताया।

सुविधा विकल्प और बैंकों के माध्यम से व्यवसाय विस्तार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सब्सिडी घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। उद्घाटन भाषण में कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय एनएसएसएचओ इंजार्च आगरा एके श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज कुमार तोमर डीआईसी संबल, विशिष्ट अतिथि एके श्रीवास्तव इंचार्ज नेशनल एससी/एसटी हब ऑफिस आगरा, सीए वासु अग्रवाल, राहुल बिंदुसार जेम एवं ई-टेंडरिंग प्रोफेशनल, राहुल जैन बैंक प्रोफेशनल, चैंबर कोफाउंडर ललिता सिंह, एकता सिंह, साक्क्षी रानी, फाउंडर सदस्य शिखा सैनी, अनुराधा भारती, हेमलता सिंह, उषा सिंह, संतरेश सिंह, सदस्य सरिता कन्नौजिया, शीतल, अन्नू पांडेय, श्रीमोती स्मृति इंस्टीटयूट के चेयरमैन राजकुमार अरूण, समाजसेवी हरिसिंह मौर्य, शेर सिंह बौध, निरवेन्द्र एड समेत 100 से अधिक उद्यमी गणों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में व्यवस्थाएं द गंगा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालक प्रदीप सिंह जी द्वारा किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply