अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-डीएम ने मेगा कैंप लगाकर फैमिली ID बनाने के दिए निर्देश

On: May 11, 2026 7:33 PM
Follow Us:
amroha dm
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा। जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पीएम सूर्य घर योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम, फैमिली आईडी और कैच द रैन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने बताया कि फैमिली आईडी सभी सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ आसानी से और पारदर्शी तरीके से प्रदान करती है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए मेगा कैंप लगाकर फैमिली आईडी बनाने के कार्य में प्रगति लाने के साथ लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना में सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं और शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। आमजन के बीच योजना का प्रचार करते हुए लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैंक संबंधी समस्याओं के समाधान के निर्देश एलडीएम को दिए। उन्होंने ज़ीरो पावर्टी में चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, विद्युत संयोजन, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा कैच द रेन अभियान के पोर्टल जल संचय जन भागीदारी पोर्टल की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त संबंधित विभाग को पूर्ण कार्यों एवं चयनित स्थल पर जल संरक्षण संबंधी चले रहे कार्यों को पूर्ण कर जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड करें। पूर्ण एवं निर्माणाधीन कार्यों के साथ पोर्टल पर फीड की स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, उपजिलाधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply