समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर, अमरोहा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार, 14 जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र (42) में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी के निर्देशानुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाबू मुनकाद अली उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
और फूल मालाओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया।अपने संबोधन में बाबू मुनकाद अली ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है तथा बहुजन समाज पार्टी ही प्रदेश को बेहतर नेतृत्व देने में सक्षम है।कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

