अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी में खुली कानून-व्यवस्था की पोल, मुख्यमंत्री हुए साइडलाइन : Akhilesh Yadav

On: April 11, 2025 6:44 PM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी के काशी में अधिकारियों से दुष्कर्म की घटना की जानकारी लेने पर तंज किया और कहा कि आज कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है और मुख्यमंत्री साइडलाइन किए गए हैं।

Akhilesh Yadav के बयान पर भाजपा हमलावर, काशी में पोस्टर लगाकर माफी मांगने को कहा

Akhilesh Yadav ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारियों से यह जानकारी ली गई कि उस घटना (वाराणसी दुष्कर्म) में कितने दोषी पकड़े गए हैं। जो आंकड़े यूपी सरकार बताती है, उनमें बेटियां असुरक्षित हैं। पार्टी और जाति देखकर भेदभाव हो रहा है। पूर्व में बीएचयू में एक बेटी के साथ घिनौनी घटना हुई, उसमें आरोपी भाजपाई ही निकले।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता नफरत भरा और नकारात्मक सोच वाला है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए वह जनता का ध्यान बांटती है। भाजपा के सुशासन की भी पोल खुल गई है। हमारा संविधान हमारी ढाल है। इसी संविधान पर भाजपा चोट पहुंचाती है।

Akhilesh Yadav वक्फ बिल को लेकर कहा कि इसका हम विरोध करते हैं

उन्होंने वक्फ बिल को लेकर कहा कि इसका हम विरोध करते हैं। यह बिल भाजपा का है। हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे। जब इन्हें अपनी नाकामी छिपानी होती है तब ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे लोगों का ध्यान बंट जाए। रामजी लाल सुमन ने जो कुछ बोला, उसके बाद राज्यसभा से उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इसके बाद बात खत्म हो गई थी। लेकिन, भाजपा का भरोसा तानाशाही पर है। इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए ढाल है, हमारा सम्मान है, हमारी पहचान है। यह हमें हक और अधिकार दिलाता है। आज महंगाई चरम पर है, किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है। गेहूं का ऐसा समर्थन मूल्य लागू किया गया है, जिससे किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। प्राइवेट लोग भी किसान का गेहूं महंगा नहीं खरीद सकते हैं।

यह इसीलिए काला कानून ला रहे हैं कि किसान को फसल की सही कीमत न मिले और ये बड़ी-बड़ी न‍िजी कंपनियों से गेहूं खरीदवा रहे हैं। जीएसटी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया है, जो व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए, वह नहीं मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment