अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अखिलेश ने Mahakumbh में कैबिनेट बैठक को लेकर आलोचना की, इसे सियासी कदम करार दिया

On: January 23, 2025 1:30 PM
Follow Us:
Akhilesh criticized the cabinet meeting in Mahakumbh, termed it a political move.
---Advertisement---

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने Mahakumbh क्षेत्र में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करने के लिए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की और इसे संदेश देने के लिए उठाया गया एक राजनीतिक कदम बताया। उनकी यह प्रतिक्रिया मेला परिसर में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रियों द्वारा त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के तुरंत बाद आई। जनेश्वर मिश्र पार्क में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘कुंभ और प्रयागराज राजनीति या राजनीतिक कार्यक्रमों की जगह नहीं है। वहां आयोजित पूरी कैबिनेट बैठक राजनीतिक है जिसका उद्देश्य राजनीतिक संदेश देना है।’’

 

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने अपने मंत्रियों के साथ पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

 

 

 

 

 

 

 

यादव ने Mahakumbh में पवित्र डुबकी लगाने के बारे में पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के सदस्यों को अपनी माताओं और गंगा में गहरी आस्था है। हममें से कई लोग बिना किसी प्रचार या सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा किए पहले ही डुबकी लगा चुके हैं।’’ कार्यक्रम के दौरान यादव ने जनेश्वर मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें ‘सादगी का प्रतीक व्यक्ति’ तथा समाजवादी आंदोलन के एक दिग्गज नेता के रूप में वर्णित किया। यादव ने कहा, ‘‘मिश्र जी ने अपना जीवन समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया और उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। उनके लिए सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि समाजवादी उनके दिखाए रास्ते पर चलें।’’ वक्फ कानून में प्रस्तावित संशोधन पर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘सबसे बड़ी भू-माफिया’ बन रही है और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कानूनों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वे वक्फ की जमीनों पर कब्जा करने और विवादों को सुलझाने के बजाय उन्हें बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव पर यादव ने भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लखनऊ (सरकार) के इशारे पर काम कर रहे हैं। जनता निष्पक्ष चुनाव चाहती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। भाजपा पुलिस और अधिकारियों का इस्तेमाल करके चुनाव में धांधली करने की कोशिश कर रही है। यादव ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए अधिकारियों का इस्तेमाल करने के बढ़ते चलन की भी आलोचना की और कहा, यह परंपरा लोकतंत्र के लिए गलत है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haldwani से दिल्ली आ रही बस NH-9 पर पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 यात्री घायल

ग्राम विकास,पंचायत अधिकारी समन्वय समिति द्धारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की

ग्राम,पंचा,अधि,ग्राम वि,अधि समन्वय समिति द्धारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

Amroha news:पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने मतदाता विशेष गहन पुननिरीक्षण (s i r) को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक हसनपुर मैरिज हॉल मैथिली गार्डन में की

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा,,,

Leave a Reply