अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शाह से मिले AIADMK leader के नेता, भाजपा के साथ फिर गठबंधन की संभावना की अटकलें

On: March 26, 2025 3:10 PM
Follow Us:
AIADMK leader
---Advertisement---

नयी दिल्ली: एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में, तमिलनाडु के विपक्षी दल AIADMK leader और पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी ने मंगलवार रात नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

होली के दिन BJP leader की हत्या, आरोप- जमीनी विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली

इस मुलाकात से दोनों पार्टियों में तमिलनाडु विधान सभा के चुनाव में पुन: गठबंधन होने की अटकलें लगायी जा रही हैं। भाजपा के चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले श्री शाह के साथ इस मुलाकात में अन्ना द्रमुक के कुछ और नेता भी शामिल थे।

AIADMK leader पहले भाजपा के साथ मिल कर तमिलनाडु में चुनाव लड़ चुकी है लेकिन पिछले लोक सभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं बन सका था।

सूत्रों के अनुसार, आज की इस मुलाकात में श्री शाह की AIADMK leader के साथ तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में सत्तारूढ द्रमुक पार्टी इस समय भाषा और लोक सभा सीटों के प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे को भावनात्मक रूप देने के प्रयास में लगी हुई है।

AIADMK leader तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक के प्रमुख एमके स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर गत शनिवार को चेन्नई में विभिन्न दलों का एक सम्मेलन बुलाया था जिसमें केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और देश भर के कई भाजपा विरोधी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

भाजपा और अन्ना द्रमुक दोनों पार्टियों के नेताओं का कहना है कि तमिलनाडु में सरकार चला रही द्रमुक पार्टी अपनी विफलताओं और भ्रष्टाचार से राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाषा और परिसीमन के मुद्दे पर भावनाएं भड़काने में लगी है।

मंगलवार रात अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की जिसके बाद श्री शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, “तमिलनाडु में वर्ष 2026 में एनडीए (राजग) की सरकार बनते ही ‘शराब की बाढ़’ और ‘भ्रष्टाचार की आंधी’थम जाएगी।” उनके इस पोस्ट को पोस्ट से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल पैदा हो गयी है और इसे राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावना के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply