अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत समिति की 9 माह के अंतराल बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न।

On: December 9, 2024 7:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत समिति की 9 माह के अंतराल बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न।

बैंठक में जनप्रतिनिधियों की जगह उनके प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा,जो पंचायत राज अधिनियम का खुला उल्लंघन

अधिकारियों के स्थान पर उनके भी अधीनस्थों ने बैंठक में किया प्रतिभाग  

सहसवान।(बदायूं) क्षेत्र पंचायत समिति सहसवान की 9 माह बाद हुई क्षेत्र पंचायत परिसर में बैंंठक की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा की बैठक का उद्देश्य प्रदेश तथा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है।वैसा आज तक कोई भी सरकार नहीं दे पाई केंद्र तथा प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है।उन्होंने कहा कि लोगों को जब विकास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी तभी तो उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा की वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री का कार्यक्रम चल रहा है।इसमें ज्यादा से ज्यादा किसान अपना पंजीकरण कराकर सरकार की योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि इस समय तो प्रदेश सरकार फार्मर रजिस्ट्री के लिए गांव-गांव घर-घर राजस्व टीमों को भेज कर पंजीकरण कर रही है।यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा इसके बाद लोगों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में भारी असुबिधा का सामना करना पड़ेगा इसलिए किसान प्राथमिकता के आधार पर गांव में पहुंची राजस्व टीमों से फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण अवश्य करा लें।खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं अगर कहीं कोई असुबिधा नजर आती है तो जनप्रतिनिधि कभी भी किसी भी समय उनसे मोबाइल पर या कार्यालय में आकर मिल सकते हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता के आधार पर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास की जांच के लिए एक अलग से कमेटी बनाई गई है।जो मौके पर जांच करके ही प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्ति का ही चयन करेगी।क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव की मौजूदगी में उनके पति विक्रांत यादव ने कहा कि साढे तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत समिति द्वारा 161 विकास कार्य कराए गए हैं जिसमें लगभग 10 करोड़ 82 लाख खर्च हुआ है उन्होंने कहा की पूर्व में क्षेत्र पंचायत समितियां द्धारा विकास कार्यों के नाम पर लॉलीपॉप दिए गए धांधली की गई उन्होंने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नहीं चुनी गई हैं।बल्कि क्षेत्र में विकास की गंगा बहे इसके लिए उन्होंने सहसवान क्षेत्र पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों की योजनाएं बनाकर विकास कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा उनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्य करना है।उन्होंने सहसवान विकास खंड क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष द्धारा भी जनपद के अन्य विकासखंड क्षेत्र की अपेक्षा ज्यादा कार्य कराए जाने के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा की विकास कार्य जनप्रतिनिधियों द्धारा होर्डिंग से नहीं होता है विकास कार्य सड़क सुलभ शौचालय नाले नाली के अलावा लोगों के आवागमन में होने वाली परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना है।उन्होंने कहा की पूर्व में क्षेत्र पंचायत समिति में कार्य करने वाले लोग विकास कार्यों का पूरा का पूरा पैसा अपने घरों को ले गए जबकि 3:30 साल के कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव द्धारा कराए गए विकास कार्यों की जिओ टेकिंग के बाद ही भुगतान किया जाता है।
इससे पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर दयाल एडियो एजी कृषि अंजार अहमद एडियो पंचायत समाज कल्याण प्रतिनिधि अशोक यादव एडियो पंचायत प्रतिनिधि नीरज शर्मा एडियो एनआरएलएम प्रतिनिधि आफताब आलम सामाजिक बानिकी क्षेत्र प्रतिनिधि सुशांक चौहान,सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि इजहार अली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा अनेक विभागों के प्रतिनिधि एवं उनके अधीनस्थ उपस्थित नहीं थे।

बैंठक मैं जिला स्तरीय अधिकारी तथा उनके अधीनस्थ भी उपस्थित नहीं थे।अंत में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया बैंठक का संचालन एडियो ए. जी, अंजार अहमद ने किया।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पाती सिंह यादव वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सलीम ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप शर्मा भानु प्रताप, डीपी सिंह, अभय यादव, महेश पाल ,संजीव कुमार, उमाकांत ,नवनीत यादव ,शैलेश यादव, अविनाश दीक्षित संदीप शर्मा सहित भारी तादाद में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

(क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में महिला जनप्रतिनिधि की भागीदारी मात्र 10% रही)

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र पंचायत जनप्रतिनिधि लगभग 60% तथा ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि लगभग 60% महिला जनप्रतिनिधि है महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मात्र 10% ही रही जिसको लेकर परिसर में जोरों पर चर्चा चलती रही जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता कम देखकर टिप्पणी भी की की महिलाएं की सुरक्षा तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।शायद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने महिला जन प्रतिनिधियों की संख्या कम देखकर यह टिप्पणी की थी जिस पर कई लोग परिसर में चुटकी लेते देखे गए क्योंकि क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम प्रधान महिला जनप्रतिनिधि की गैर-मौजूदगी में भरी तादाद में उनके परिवारीजन बैठक में प्रतिनिधित्व करने आए थे।
(क्षेत्र पंचायत समिति की बैंठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव का मौन धारण करके बैठना भी चर्चा का विषय बना)
क्षेत्र पंचायत प्रमुख कीर्ति यादव अपने पति भाजपा नेता विक्रांत यादव के साथ बैठक में उपस्थित तो रही परंतु उनका बैठक में संबोधन ना करना तथा मौन होकर बैठे रहना भी जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

क्षेत्र पंचायत की बैंठक में क्षेत्रीय सांसद क्षेत्रीय विधायक कई क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्यो क्षेत्र पंचायत सदस्यो तथा ग्राम प्रधानों को बैंठक का निमंत्रण ना मिलने से नाराजगी भी देखी गई उनका कहना था।कि उन्हें कोई बैंठक की सूचना नहीं मिली है।अगर उन्हें सूचना मिलती तो वह बैंठक में निश्चित उपस्थित रहते इस बाबत उन्होंने खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से मोबाइल पर नाराजगी भी प्रकट की थी।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सूचना दी गई है।तथा उन्हें आमंत्रित किया गया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply