अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण

On: April 29, 2026 2:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण
बदायूं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने जिलाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।
जनपद के पूर्व जिलाधिकारी रहे व वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनो का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने वहां नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की कुल लागत 112.31 करोड रुपए है तथा आवासीय भवनों की कुल लागत 300.47 करोड रुपए है,जिसका 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जुलाई 2026 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply