अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Cyclonic storm Arnab :चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

On: October 27, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

अमरोहा।

Cyclonic storm Arnab

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ सक्रिय है। दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:30 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार, चक्रवाती तूफान लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। इसके 28 अक्टूबर, 2026 की पूर्वाह्न तक आंध्र प्रदेश एवं यनम के तटीय क्षेत्रों में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट, तट से टकराने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

Amroha News: जल निगम ने 2887 KM सड़कें कीं दुरुस्त, गांव में टूटी सड़क की शिकायत यहां करें

उक्त मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, अमरोहा ने जनपदवासियों से सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उपलब्ध चेतावनी के अनुसार चक्रवाती तूफान का संभावित प्रभाव मुख्यतः आंध्र प्रदेश एवं आसपास के तटीय क्षेत्रों में है। फिर भी जनपदवासी स्थानीय मौसम में होने वाले संभावित बदलावों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

 

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

जनपदवासियों के लिए आवश्यक सावधानियां

– आंधी, तेज हवा एवं गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

– खुले स्थानों पर रहने से बचें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स एवं जर्जर भवनों से दूर रहें।

– बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेतों एवं जलाशयों के आसपास न रहें।

– टूटे हुए बिजली के तारों को न छुएं तथा उनकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

– जलभराव वाले स्थानों एवं क्षतिग्रस्त मार्गों पर सावधानी बरतें।

– मौसम संबंधी जानकारी के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें।

– किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से संपर्क करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अमरोहा द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी प्रयासों में सहयोग करें।

आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करें

 

चक्रवाती तूफान एवं मौसम संबंधी चेतावनियों के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अमरोहा द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि किसी भी आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, अमरोहा

– 05922-252100

– 05922-252800

जनपदवासी सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अमरोहा

कार्यालय जिलाधिकारी, अमरोहा

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC 2026 का उद्घाटन करेंगे: 3 दिन, 12 क्षेत्र, 150 डीप-टेक स्टार्टअप, 3 नोबेल विजेता

चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल से पहले बड़े पैमाने पर निकासी, 5,70,000 लोग संवेदनशील चिह्नित, 53 ट्रेनें रद्द, ओडिशा में 1,700+ शेल्टर

आंवला के पूर्व BJP सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल: बेटी कीर्ति कश्यप भी साथ, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कानपुर में नकली सीमेंट कारोबार का खुलासा: ACC-अंबुजा के नाम पर एक्सपायरी सीमेंट की रीपैकिंग, जांच लखनऊ-मेरठ-दिल्ली तक

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, कर्मचारियों को भेंट किए स्टील के बर्तन

Sahaswan News: सहसवान में डग्गामार वाहनों का बोलबाला, बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचने का आरोप

Leave a Reply