अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, कर्मचारियों को भेंट किए स्टील के बर्तन

On: October 27, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News: वेदांता ग्लोबल स्कूल ढबारसी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

 

ढबारसी (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के ढबारसी स्थित वेदांता ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना के माध्यम से समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पांच-पांच स्टील के पात्र भी भेंट किए गए।

Amroha News: जल निगम ने 2887 KM सड़कें कीं दुरुस्त, गांव में टूटी सड़क की शिकायत यहां करें

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अरुण त्यागी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे पवित्र महाकाव्य की रचना कर समाज को जीवन जीने की अमूल्य सीख दी। रामायण केवल सनातन धर्म का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसमें वर्णित आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

 

विद्यालय प्रबंधक अरुण त्यागी ने इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पांच-पांच स्टील के पात्र प्रदान किए। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके विचार समाज में सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

 

विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष हुकुम सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के समाज कल्याण से जुड़े विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके संदेश आज भी सभी वर्गों के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष भुवनेश त्यागी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Amroha News

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विक्रांत कुमार, शेखर त्यागी, नरदेव सिंह, श्रीमती सुजाता सिद्धू, अमित त्यागी, विनीत मावी, विजय अग्रवाल, गीता कुमारी, वंशिका आर्य, इति त्यागी और अनमोल गौर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विवेक त्यागी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेश त्यागी ने किया।

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आंवला के पूर्व BJP सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल: बेटी कीर्ति कश्यप भी साथ, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

कानपुर में नकली सीमेंट कारोबार का खुलासा: ACC-अंबुजा के नाम पर एक्सपायरी सीमेंट की रीपैकिंग, जांच लखनऊ-मेरठ-दिल्ली तक

Cyclonic storm Arnab :चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

Sahaswan News: सहसवान में डग्गामार वाहनों का बोलबाला, बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचने का आरोप

योगी कैबिनेट के 22 फैसले: 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक्स पार्क, लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ मेगा टेक्सटाइल पार्क

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बेसिक-माध्यमिक-संस्कृत शिक्षा के 1,70,366 शिक्षणेत्तर कर्मियों को कैशलेस इलाज

Leave a Reply