अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में गांधी ग्राउंड नुमाइश पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति और फायर NOC के चल रही प्रदर्शनी

On: June 10, 2026 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में गांधी ग्राउंड नुमाइश पर प्रशासन का शिकंजा, बिना अनुमति और फायर NOC के चल रही प्रदर्शनी

बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड में बिना प्रशासनिक अनुमति और फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित की जा रही वार्षिक नुमाइश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनी बंद कराई तथा सुरक्षा कारणों से मौजूद लोगों को परिसर से बाहर भेज दिया।प्रशासन की इस कार्रवाई से नुमाइश संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि गांधी ग्राउंड में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में खाने-पीने के स्टॉल,कपड़े, खिलौने,सजावटी सामान और लकड़ी के उत्पादों सहित करीब 200 छोटी-बड़ी दुकानें लगाई गई थीं। इस बार आयोजकों ने आवश्यक प्रशासनिक अनुमति और फायर NOC प्राप्त किए बिना ही नुमाइश शुरू कर दी थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना अनुमति आयोजन किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी नुमाइश में भीषण अग्निकांड हुआ था,जिसमें आग तेजी से फैलने के कारण कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।उस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। बावजूद इसके इस वर्ष भी आयोजकों द्वारा फायर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए और न ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।बिना अनुमति और फायर सुरक्षा मानकों के किसी भी आयोजन को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आयोजक सभी आवश्यक अनुमतियां, फायर सेफ्टी इंतजाम और प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, तब तक नुमाइश का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।प्रशासन की इस कार्रवाई को सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना को रोका जा सके।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply