सहसवान में एसबीआई का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त औजार बरामद
सहसवान।थाना सहसवान पुलिस ने एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है।पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के प्रयास में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 504/2026 धारा 331(5) /324(4) के तहत अभियुक्त विक्रम भारती पुत्र मेघनाथ निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला को गिरफ्तार कर लिया।
ये थी घटना? बीते 26 सितंबर को एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था।इस संबंध में बैंक के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर थाना सहसवान में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


