अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rishabh Pant : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग

On: October 5, 2026 3:11 PM
Follow Us:
ipl
---Advertisement---

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को हाल ही में बड़ी सफलता मिली. उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर को हराकर ईरानी कप अपने नाम किया. पंत टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच भी खेलते हैं. कुछ महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. ईरानी कप में पंत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए. दोनों पारियों को मिलाकर वो 20 रन भी नहीं बना पाए. वो भी अपनी खराब फॉर्म से चिंता में आ गए हैं. भारतीय टीम का बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. वहां पर दो टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे. पंत इस सीरीज के लिए तैयार रहना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए BCCI से खास डिमांड की है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने BCCI से दो मैच खेलने की मांग की है.

ऋषभ पंत ने रखी खास शर्त
न्यूजीलैंड का दौरा भारत के लिए काफी अहम है. वहां पर टेस्ट में बल्लेबाजों की परीक्षा होने वाली है. पिछली बार भारतीय टीम 3-0 से हारी थी. वहां पर भी बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी. मैनेजमेंट इस बार तगड़ी टीम भेजना चाहता है. ऋषभ पंत के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी. वो मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. आपको बता दें इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से होने वाली है. दूसरा टेस्ट मैच 31 अक्टूबर से शुरू होगा. तीसरा टेस्ट 7 नवंबर से खेला जाना है.

Revsportz की रिपोर्ट के अनुसार पंत इस सीरीज के शुरुआती दो मैच खेलना चाहते हैं. उन्होंने BCCI को इसके बारे में बता भी दिया है. पंत का इस कदम को उठाने का बड़ा मकसद भी है. वो न्यूजीलैंड की कंडीशन औ पिच में ढलना चाहते हैं. इसका फायदा उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मिल सकता है.

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर
ऋषभ पंत को टी20 और वनडे में ज्यादा सफलता नहीं मिली है. ज्यादा खास प्रदर्शन वो नहीं कर पाए हैं. टेस्ट में जरूर उन्होंने सभी को प्रभावित किया है. खासतौर पर विदेशी पिचों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. टीम इंडिया को उन्होंने बड़े मुकाबलों में जीत भी दिलाई है. पंत अभी तक 52 टेस्ट मैचों में 3725 रन बना चुके हैं. 43.82 की औसत से उन्होंन रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट में भी वो काफी आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं. उनकी वजह से टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में काफी मजबूती मिलती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

IND vs WI 5th T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज निर्णायक मुकाबला, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी दोनों टीमें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

India vs West Indies T20 Series: वेस्टइंडीज ने किया बड़ा बदलाव, चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह आमिर जंगू की एंट्री

IND vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास, शाई होप ने 162 रन की पारी से बनाए कई रिकॉर्ड

Asian Games 2026: भारत की हॉकी टीमों ने जीता गोल्ड, सिरसा के राजेंद्र सिंह और सविता पूनिया ने बढ़ाया देश का मान

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

Leave a Comment