बदायूं में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, दो सराफा कारोबारियों की मौत..
बदायूं जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिसौली कस्बा के दो दोस्तों की मौत हो गई।दोनों सराफा कारोबारी थे। बरेली से घर लौट रहे थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई।पुलिस के मुताबिक रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ, जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना:-गंगा एक्सप्रेसवे पर अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है।लेकिन दोनों दोस्त गंगा एक्सप्रेसवे पर कार लेकर क्यों गए।इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।वजीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार देखी तो पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों के शवों को बाहर निकाला।उनके पास से मिले दस्तावेजों से दोनों की पहचान हुई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।
मृतकों के परिवार में मचा कोहराम:-परिजनों के मुताबिक सनी दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी।वहीं अंशुल तीन भाइयों में मंझला था।दोनों की असमय मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

