अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार : AAP

On: April 29, 2025 11:08 AM
Follow Us:
AAP
---Advertisement---

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(AAP) ने कहा कि आज पूरा देश इंतजार कर रहा है कि सरकार कब पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी?

AAP ने की पहलगाम हमले की निंदा

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं और पूरा देश इंतजार कर रहा है कि जिन लोगों ने बहुत बेदर्दी से हिन्दुस्तानियों की हत्या की और देश पर आतंकी हमला किया, उनको पूरी तरह से बर्बाद कर दिया जाए।

पूरे देश में यही चर्चा है कि भारत इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे और नेस्तानाबूत कर दें। आतंकी हमले को लेकर कुछ बातें देश के लोगों के मन में हैं। लोगों के मन में उठ रहे उन सवालों को आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहती है।

AAP नेता ने कहा कि लोगों के मन में सवाल है कि अटारी रूट के बारे में केंंद्र सरकार बहुत स्पष्ट करें कि इसको बंद कर देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ भारत व्यापार नहीं करेगा। यह बिल्कुल सही बात है। जिस तरह से पाकिस्तान आतंकियों का साथ दे रहा है और वह दुश्मन देश है।

किसी भी दुश्मन देश के साथ संबंध और व्यापार नहीं होने चाहिए। क्या गुजरात और महाराष्ट्र के पोर्ट से भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारी राय है कि पाकिस्तान से भारत का व्यापार पूरी तरह से बंद होना चाहिए ताकि व्यापारिक तौर पर भी पाकिस्तान की कमर टूटे।

AAP ने कि बॉर्डर से करीब 250 किलोमीटर अंदर आकर आतंकवादी हमला करते हैं और काफी देर तक फायरिंग करके वहां से निकल जाते हैं। देश के लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो पाया। इसकी एक तय समय सीमा के अंदर जांच होनी चाहिए और अगर अपने सिस्टम के अंदर भी कोई दोषी है तो उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए।

ऐसा नहीं हो कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर एक जांच बैठाई गई थी। जांच बैठाए छह साल हो गए लेकिन किसी को भी नहीं पता है कि पुलवामा हमले में कौन लोग शामिल थे, कैसे भारी मात्रा में बारूद वहां तक पहुंचा, कैसे आतंकी काफिले के अंदर पहुंचने मे कामयाब हुए।

AAP ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से साफ हो गया है कि अब पाकिस्तान एक तरीके से आतंकवाद को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। पाकिस्तान का नया माड्यूल है कि वह भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है। केंद्र सरकार को इन लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। चाहे वह किसी पार्टी, पद या कोई संगठन ही क्यों न हो, अगर वह पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देश में धर्मों को लेकर आपस में नफरत पैदा कर रहा है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

AAP केंद्र सरकार को इन लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए

श्री ढांडा ने पांचवां सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना से पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था थी जो कुछ दिन पहले ही हटा ली गई थी। किसके आदेश पर पहलगाम से सुरक्षा बलों को हटाया गया था, उसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। देशवासियों को जानने का हक है कि देश को इतने बड़े खतरे में किसने डाला। जहां हजारों पर्यटक मौजूद थे, वहां से सुरक्षा क्यों हटाई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply