अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

13 दिन पूर्व गोली लगने से घायल हुए युवक की हुई मौत, मुकदमें की धाराओं में बढ़ोतरी..

On: October 24, 2025 9:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

13 दिन पूर्व गोली लगने से घायल हुए युवक की हुई मौत, मुकदमें की धाराओं में बढ़ोतरी..

बिनावर।13 दिन पहले बरात में डांस के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बरेली में बुधवार को मौत हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी के मुताबिक, मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी चौक ब्रह्मपुर निवासी सहज सैफी के घर से 11 अक्तूबर काे बरात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार निवासी इसरार सैफी के यहां आई थी।बरात में डांस के दौरान कई युवक तमंचे से फायरिंग करने लगे। इसी दौरान बरात में आए युवक सहजान (26) को गोली लग गई।

गंभीर हालत में परिजन उसको बरेली के निजी अस्पताल ले गए।जहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता इसरार के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।सीओ सिटी रजनेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज है।अब मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!