अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी; चचेरा भाई घायल

On: November 12, 2025 7:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी; चचेरा भाई घायल

बदायूँ। कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तरसी निवासी अतुल (22) पुत्र राजेंद्र की बाइक को बुधवार दोपहर तीन बजे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।बाइक पर बैंठा उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई पंकज पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को जिला अस्पातल में भर्ती कराया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।परिजनों ने बताया कि अतुल अपने चचेरे भाई पंकज के साथ अपने भाई की ससुराल में दावत खाने के लिए बाइक से जा रहे थे।उनके भाई की ससुराल उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है।तीन बजे कादरचौक-गंजडुंडवारा रोड पर मुन्नालाल के क्रेशर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससेअतुल की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि चचेरा भाई किशोर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले पिकअप व उसके चालक को मौके से पकड़ा गया है।तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता की हो चुकी है मौत:-अतुल के पिता राजेंद्र की मौत हो चुकी है। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था।एक भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।वह गांव में रहकर खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

पांच महीने पहले हुई थी शादी:‌अतुल की शादी पांच महीने पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरिया डांडी से हुई थी। मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी बेसुध हो गई।वहीं ससुराल के लोग रोते-बिलखते हुए जिला मुख्यालय पहुंच गए।हादसे के समय बाइक सवार हेमलेट नहीं पहने थे।लोगों ने कहा कि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 

एक महीने पहले ही खरीदी थी बाइक:-अतुल ने एक महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। अभी उसपर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है। इसी बाइक से हादसा हो गया और युवक की जान चली गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply