अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पशुशाला के बाहर मिला शव, पेड़ पर दुपट्टा बंधा मिलने से उलझा मामला

On: May 11, 2026 4:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पशुशाला के बाहर मिला शव, पेड़ पर दुपट्टा बंधा मिलने से उलझा मामला

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में सोमवार सुबह एक युवक का शव पशुशाला के बाहर पड़ा मिला।मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।वहीं घटनास्थल पर पेड़ से दुपट्टा लटका मिलने के बाद मामला और उलझ गया। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

गांव नरऊ निवासी 20 वर्षीय अमन का शव सोमवार सुबह घर के पास स्थित पशुशाला के बाहर पड़ा देखा गया। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।मृतक के भाई अमरपाल ने आरोप लगाया कि अमन की गला दबाकर हत्या की गई है।उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को पशुशाला के दरवाजे पर लाकर डाल दिया गया।

अमरपाल के मुताबिक रविवार को गांव के ही चार-पांच लोगों ने रास्ते में अमन को घेरकर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत अमन और उसके पिता पिंटू सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे तक अमन निर्माणाधीन बाईपास के पास परिवार और ग्रामीणों के साथ मौजूद था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार का आरोप है कि बाइपास के पास से ही आरोपियों ने अमन को पकड़ लिया और बाद में उसकी हत्या कर शव पशुशाला के बाहर डाल दिया। घटनास्थल की परिस्थितियों ने मामले को और उलझा दिया है।

ग्रामीण बोले- पेड़ से लटका था शव, बाद में किसी ने उतारा:-पुलिस को पशुशाला के भीतर पेड़ की टहनी से एक दुपट्टा लटका मिला है। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शव पहले पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया था।बाद में शव किसने नीचे उतारा और दरवाजे के पास क्यों रखा गया, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव, दुपट्टे और चारपाई समेत अन्य स्थानों से नमूने जुटाए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

सीओ सुनील कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply