जमीनी विवाद में पिटाई के बाद युवक की मौत, प्रेमिका ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग
बदायूं।जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निजामपुर में युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई।उसके साथ रहने वाली महिला ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।

मूल रूप से संभल के सराय ब्राह्मण निवासी गीता देवी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से बिनावर क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी जय सिंह के साथ पत्नी के रूप में रह रही थीं।गीता का आरोप है एक युवक और उसके परिवार वालों से जयसिंह का कुछ समय से विवाद चल रहा था।शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी पक्ष के लोग अपने कुछ साथियों के साथ जय सिंह को जबरन वाहन में डालकर ले गए। उस समय गीता देवी मजदूरी करने गई थीं, जबकि उनके बच्चे घर पर मौजूद थे।गीता का कहना है कि रात में उन्हें सूचना मिली कि उनके पति जय सिंह की मौत हो चुकी है।गीता देवी ने उक्त लोगों पर जय सिंह की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Related