अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

झगड़े में बीच‌‌‌‌-बचाव करने पहुंंची महिला की पीट-पीटकर कर हत्या..

On: October 4, 2025 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झगड़े में बीच‌‌‌‌-बचाव करने पहुंंची महिला की पीट-पीटकर कर हत्या..

मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बदायूं में मारपीट में घायल अधेड़ महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ताऊ के बेटों का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था।जिसका बीच-बचाव करने के लिए पहुंची थी।इसी दौरान दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला।

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मन्नूनगर गांव का है। यहां की रहने वाली नन्ही देवी (50) पत्नी दौलत सिंह की मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण चंदौसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
नन्ही देवी के बेटे सुनील ने बताया कि शुक्रवार रात उनके ताऊ के बेटे आदित्य यादव का गांव के ही अभय यादव पुत्र सिट्टल्लू यादव, पूरन सिंह, अतुल यादव पुत्र चौधरी और जीतू यादव पुत्र दिनेश यादव से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने आदित्य के साथ मारपीट शुरू कर दी।जब नन्ही देवी बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने आदित्य को छोड़ दिया और उनकी मां के साथ लात-घूसों से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिवार के लोग घायल नन्ही देवी को संभल जिले के चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!