अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

 जलाभिषेक करके घर वापस लौट रहे कांवड़ियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटा,

On: July 28, 2025 7:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 जलाभिषेक करके घर वापस लौट रहे कांवड़ियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटा,

एक दर्जन कावड़िया गंभीर रूप से घायल,एक की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर,

शेष निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे हैं उपचार,

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तत्काल वाहनों से भेजा सीएचसी सहसवान,

सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम शेखपुर सैदपुर निवासी ढाई दर्जन से ज्यादा भगवान के शिव भक्त कांवड़िया ट्रैक्टर ट्राली पर रखे हुए डीजे में नाचते गाते हुए रविवार की शाम 4:00 बजे के लगभग कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने मध्य रात्रि में गंगा स्नान किया तथा गंगाजल को लेकर उझानी के ग्राम बुर्रा अहीर भगवान शिव के मंदिर पर जाकर तड़के सुबह जलभिषेक किया तथा नाचते गाते हुए बदायूं मेरठ राज्यमार्ग से अपने घर वापस सहसवान आ रहे थे।की इसी बीच थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर निकट बाबा भोले धाम के पास अचानक कांवडियों से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसमें ढाई दर्जन से ज्यादा कावड़िया घायल हो गए।

हाईवे पर पलते ट्रैक्टर ट्राली को देखकर राहगीरों ने जैसे तैसे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे हुए कांवड़ियों को जैसे तैसे बाहर निकाल तब तक दो दर्जन से ज्यादा कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घायल कांवड़ियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर गंभीर रूप से घायल ग्राम शेखपुर सैदपुर निवासी कबाडिया सुनील पुत्र रविंदर की हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद घायल आशीष पुत्र राम भजन नन्हे पुत्र ओमपाल को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी गई शेष गंभीर रूप से घायल कावड़िया अपने-अपने उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में उपचार के वास्ते चले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।

कई कावड़ियों ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रैक्टर ट्रॉली स्वामी जिस पर डीजे एवं कबाडिया सवार थे उसके लिए ट्रैक्टर चालक स्वामी खुद की तीव्र गति से ट्रैक्टर चला रहा था अचानक ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया कावड़ियों ने बताया कि हमने ट्रैक्टर ट्राली चालक से कई बार वाहन को हल्का चलाने के लिए कहा परंतु उसने एक न सुनी और हादसा हो गया उसने हादसे के लिए ट्रैक्टर ट्राली स्वामी को जिम्मेदार ठहराया।घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है।हादसे की जानकारी मिलते ही भारी तादाद में कांवड़ियों के परिजन घटनास्थल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply