खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस..
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में घास लेने गई किशोरी को गांव के ही युवक ने खेत में खींच लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेहोशी की हालत में किशोरी को खेत में छोड़कर युवक भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इधर,बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। बेटी को लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे। बेटी ने पूरी घटना परिजनों को बताई।इसके बाद बुधवार सुबह तहरीर दी।इंस्पेक्टर उघैती अवधेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

