बरेली की घटना से संबंधित तथ्यों को तोड-मरोड़कर फेसबुक आईडी पर लगाया स्टेटस..
उपनिरीक्षक ने एक आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग में तैनात उपनिरीक्षक मलखान सिंह थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शांति व्यवस्था तथा शिकायतों की निस्तारण के लिए ग्राम मचलई गए हुए थे तो उन्हें ग्राम के ही फरमान पुत्र नन्हे बाबू ने बताया कि ग्राम का अशरफ अली पुत्र इसरार बरेली में हुई घटना को तोड़ मरोड़ कर फेसबुक आईडी पर गलत पोस्ट कर रहा है। जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।दूसरे लोगों की भावना कोठी सोच रही है।उपनिरीक्षक मलखान सिंह ने जब अपने मोबाइल पर फेसबुक आईडी पर अशरफ अली द्धारा लगाया गया स्टेटस देखा तो उन्हें जानकारी हुई उपनिरीक्षक की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अशरफ अली पुत्र इसरार के विरुद्ध अपराध संख्या 215 धारा 353/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी
Like this:
Like Loading...
Related