अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश, चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप..

On: November 12, 2025 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश, चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप..

बदायूं।मानदेय रोके जाने से क्षुब्ध होकर बिसौली नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ने आज बुधवार को खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया।कर्मचारियों ने उसे बचा लिया।

बिसौली कस्बा निवासी शिवम ने बताया कि वह सफाई कर्मचारी के पद पर नगर पालिका में तैनात है।वह रोजाना अपनी ड्यूटी करता आ रहा है।लेकिन सफाई नायक उसकी हाजिरी ही नहीं लगाता है। पूरे महीने में मात्र दो दिन ही उसकी ड्यूटी दिखाई गई है। दो दिन का ही मानदेय आया। उसने ईओ से शिकायत की तो उन्होंने सफाई नायक को फटकार लगाई और हाजिरी लगाकर उसका मानदेय दिलाने को कहा। इसके बाद भी चेयरमैन व सफाई नायक उसका मानदेय नहीं दे रहे हैं।

चेयरमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप:-दोपहर के समय वह राशन लेने दुकान पर गया तो दुकानदार ने अपने रुपये मांगे। उसने कहा कि मानदेय आने के बाद देगा। इसी बात पर उसने कर्मचारी का भला-बुरा सुना दिया। परेशान होकर वह नगर पालिका परिसर में पहुंच गया और अपने मानदेय की मांग की लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसी से क्षुब्ध होकर वहां केन में रखा डीजल अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसके हाथ से केन छीनकर उसको बचा लिया। सफाईकर्मी ने नगर पालिका चेयरमैन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर रोका गया वेतन:-नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कहा कि कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर कार्यरत है। कुछ सभासदों की शिकायत के आधार पर उसका कुछ दिनों का वेतन रोका गया है।उसका मानदेय जल्द ही जारी करा दिया जाएगा। उसने डीजल डालने का प्रयास किया था लेकिन उसको कर्मचारियों ने रोक लिया।उसको समझाकर घर भेजा गया है।

चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि वह आउटसोर्सिंग का कर्मचारी है। पालिका से उसका कोई लेना-देना नहीं है। ठेकेदार खुद हाजिरी के हिसाब से मानदेय खातों में भेजते हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply