सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर डाली पोस्ट…
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बदायूं।सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है।जहां गांव सिलहरी के पास मोहित पटेल उर्फ पिंटू के अतुल ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों का वीडियो वायरल हुआ था।जिसकी शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर वायरल कर शिकायत की गई थी। छह सितंबर 2025 को मजदूर मोहब्बे अली पुत्र दिलशाद और वकील अहमद पुत्र नव्वी अहमद निवासी गांव नदेरी थाना इस्लामनगर ने काम के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर गालियां दीं।

प्रभारी निरीक्षक ने मनोज कुमार ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर पुलिस के पास सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से लिया गया स्क्रीनशॉट और पेनड्राइव में सेव वीडियो क्लिप मौजूद हैं। उन्होंोंने बताया कि कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

