बदायूं-मेरठ राज्यमार्ग पर मनचले ने किया दुस्साहस
युवती ने वीरांगना बनकर बाइक पर सवार मनचलें को सरेआम सड़क पर डालकर आशिकी का उतारा भूत
वीरंगना युवती के साहस को सड़क पर गुजर रहे सैकड़ो लोगों ने कमरे में किया कैद
मनचले ने वीरांगना से सैकड़ो लोगों के सामने मांगी माफी तथा बनाया मुर्गा
वीरांगना के साहस की क्षेत्र में जमकर हो रही है चर्चा
सहसवान।बदायूं मेरठ राज्य मार्ग संख्या 18 पर शाम 4: 21 मिनट पर सहसवान की ओर से एक बाइक पर सवार दो भाई पीछे बैठी जवान बहन को लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र की सीमा पार करते ही एक युवा मनचला बाइक पर सवार होकर बाइक का पीछा करते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा उसने युवती के ऊपर एक भद्दा व्यंग कस दिया जो जिसे युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपने भाई से चलती हुई बाइक रूकवा ली मनचले युवक ने जैसे ही युवती का हाथ पकड़ा युवती ने चंडी का रूप धारण कर मनचले पर ताबड़तोड़ लात घुसो की बौछार कर दी और उसे सड़क पर डालकर उठा उठा कर पटका।

उपरोक्त मनचलानी युवती से कान पड़कर हाथ जोड़कर तथा युवती के पैर पड़कर माफी मांगी तथा भविष्य में ऐसा कृत न करने की सौगंध खाई युवती के इस रौद्र रूप को देखकर लोग लोग कोई उसे दुर्गा का रूप कोई उसे कालका का रूप बात कर संबोधित करते हुए चला गया जिसकी क्षेत्र में जमकर चर्चा होती रही मनचला युवक थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम वाजिदपुर निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र विजय सिंह बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार उपरोक्त सत्येंद्र यादव अपराधी प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ मनचला नशेड़ी एवं समाजवादी पार्टी का दिग्गज कार्य करता है।
रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

