अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वोटर लिस्ट में बड़ा घोटाला…एक ही व्यक्ति के दो-दो ग्राम पंचायतों में वोट,

On: October 10, 2025 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वोटर लिस्ट में बड़ा घोटाला…एक ही व्यक्ति के दो-दो ग्राम पंचायतों में वोट,

बीएलओ की मिलीभगत से हुआ फर्जीवाड़ा–एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बदायूं।सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।यहां एक ही व्यक्ति के नाम दो-दो ग्राम पंचायतों में वोट दर्ज पाए गए हैं।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में बीएलओ पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम शुकरुल्लापुर के मूल निवासी सरिता पुत्री नरेश चंद्र, नरेश चंद्र पुत्र नाथूराम और पंकज कुमार पुत्र उमेश के वोट ग्राम पंचायत गंगापुर में भी दर्ज किए गए हैं। बताया गया है कि इन व्यक्तियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और पहचान संबंधी सभी दस्तावेज शुकरुल्लापुर के हैं, फिर भी बीएलओ ने सांठगांठ कर उनके वोट जबरन गंगापुर में बनवा दिए।इस गंभीर गड़बड़ी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने उप जिलाधिकारी सहसवान श्री सांई आश्रित शाखमुरी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा गया कि इस प्रकार की धांधली न केवल चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती है बल्कि ईमानदार मतदाताओं के अधिकारों का भी हनन करती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सहसवान ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि बीएलओ या किसी अन्य कर्मचारी की लापरवाही या मिलीभगत पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाए।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!