अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में हाईटेंशन लाइन के टावर पर काम करते समय टूटी सेफ्टी बेल्ट, नीचे गिरने से बिहार के मजदूर की मौत..

On: September 23, 2025 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ में हाईटेंशन लाइन के टावर पर काम करते समय टूटी सेफ्टी बेल्ट, नीचे गिरने से बिहार के मजदूर की मौत..

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के लिए टावर लगाए जा रहे हैं।काम करने के लिए एक कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। मंगलवार को टावर पर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से बिहार के मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उनको एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। साथियों ने ठेकेदार पर कमजोर रस्सा व लोकल हेलमेट लगवाकर काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार राज्य के जिला भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के गांव डुमरिया के रहने वाले सुनील कुमार मंडल (27) पुत्र महेंद्र मंडल तीन सितंबर को काम करने के लिए बदायूं आया था। उनके साथ करीब 20 मजदूर और थे।सभी को ठेकेदार संजय सिंह लेकर आया। मजदूरों को टावर पर हाई पावर लाइट का काम करने के लिए ठेकेदार ने लगा दिया।इस काम का पूरा ठेका केईसी कंपनी का है।30-35 मजदूर आज मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हाई पावर लाइट का काम कर रहे थे।दोपहर के समय सुनील मंडल टावर पर सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट लगाकर काफी ऊंचाई पर चढ़कर लाइन फिटिंग कर रहा था।इसी बीच सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे वह पलक झपकते ही नीचे आकर गिर गया।

साथी मजूदर उसे नजदीकी जिला संभल के चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों और परिवार के लोगों ने बताया कि सुनील मंडल की मौत ठेकेदार की लापरवाही और घटिया क्वालिटी सीट बेल्ट हेलमेट और रस्सी टूटने की वजह से हुई है। अगर सीट बेल्ट रस्सी और हेलमेट कंपनी के होते तो शायद सुनील मंडल की जान नहीं जाती।
हादसे के बाद भाग गया ठेकेदार:-मृतक के भाई सहदेव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया है।साथियों ने पुलिस को सूचना दी, तब कहीं पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। सुनील मंडल सात भाइयों में सबसे छोटा था। करीब चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम का कराया है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के साथी शव लेकर बिहार चले गए हैं।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व निकाला कैंडल मार्च

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

Leave a Reply